• Sun. Jul 6th, 2025

Summer Yoga: गर्मियों में आपके शरीर को ठंडा रखने वाले ये 3 योगासन, जानें फायदे और करने का सही तरीका

WhatsApp Group Join Now
Summer YogaSummer Yoga

Summer Yoga: क्या आपको ऐसे कुछ योगासनों की जानकारी है, जो आपके शरीर को प्राकृतिक तरीके से ठंडा रखते हैं? जानें कैसे करें ये योगासन।

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग अपने आहार में ठंडे प्रभाव वाले फल और पेय शामिल करते हैं। ऐसा करने से धूप और गर्मी से साथ ही लू से भी बचाव होता है। लेकिन क्या आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानकारी है जो आपके शरीर को प्राकृतिक तरीके से ठंडा रखते हैं? आइए जानते हैं ऐसे 3 बेहतरीन योगासनों के बारे में, जो शरीर को ठंडा रखते हैं।

सर्वांगासन

शोल्डर स्टैंड(Sholder Stand) या सर्वांगासन एक ऐसा योगासन है, जिसमें पूरा शरीर कंधों पर संतुलित किया जाता है। सर्वांगासन एक पूर्ण शरीर का व्यायाम है जो कई मांसपेशी समूहों पर काम करता है और आपको बेहतर शारीरिक संतुलन, अच्छा पोश्चर और शांति प्राप्त करने में मदद करता है। गर्मियों में शरीर के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ऐसी स्थिति में सर्वांगासन का अभ्यास आराम देता है। सर्वांगासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेटें और बिना घुटने मोड़े दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। इसके बाद कोहनी को जमीन पर रखें और दोनों हाथों से कमर को सहारा दें। दोनों पैरों को ऊपर की दिशा में सीधा रखें और 90 डिग्री का कोण बनाएं। कुछ समय इस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाएं।

सर्वांगासन

शीतली प्राणायाम

शीतली प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले, अपने दांत हल्के से जोड़ें और अपनी जीभ को दांतों के पीछे रखें और गहरी सांस लें। मुंह से सांस लें और नाक से सांस छोड़ें। इसे दिन के किसी भी समय किया जा सकता है। इसे लगभग 11 बार करें। यदि आपके होंठ सूख रहे हैं, तो शुरुआत में इसे पांच से छह बार करें। यह प्राणायाम शरीर का तापमान कम करने के साथ-साथ मस्तिष्क को ठंडा रखने के लिए अच्छा माना जाता है। ध्यान रखें कि जिन्हें खांसी की समस्या है, उन्हें यह प्राणायाम करने से बचना चाहिए।

शीतली प्राणायाम

वृक्षासन

शरीर का संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ वृक्षासन शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। इसके लिए, दाएं पैर को बाईं जांघ पर रखें और दोनों हाथों को जोड़कर ऊपर उठाएं। इस आसन में आधा से एक मिनट तक संतुलन बनाए रखें। इसी प्रकार, यह प्रक्रिया दूसरे पैर से भी करें।

वृक्षासन
Yoga

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now