• Thu. Jul 10th, 2025

Doge Meme Dog: यह वर्ल्ड फेमस कुत्ता अब हमारे बीच नहीं रहा, काबूसो ने कहा अलविदा।

WhatsApp Group Join Now
Kabosu is no moreKabosu is no more

Doge Meme Dog: हम सभी जानते हैं कि एक क्रिप्टो करेंसी थी, जिसका नाम डॉज कॉइन था। इस करेंसी का नाम Doge नामक एक कुत्ते के नाम से दिया हुआ था। दुर्भाग्य से आज उसे कुत्ते का निधन हो गया है।

24 मई को डॉज मीम को प्रेरित करने वाले प्रसिद्ध जापानी कुत्ते काबोसु (Kabosu) का निधन हो गया। काबोसु के मालिक, अत्सुको सातो, ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि 24 मई को सुबह 7:50 बजे काबोसु शांति से सो गया। सातो ने यह भी कहा कि 26 मई को काबोसु के लिए एक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो जापान के नारा शहर में दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक होगा। उसकी उम्र 19 साल थी।

इस कुत्ते की कुछ तस्वीरें 2010 में internet पर तेजी से वायरल हुईं, जिसके बाद से ही वह काफी प्रसिद्ध हो गया। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद कई मीम(Memes) बनने लगे। 2013 में डॉजकॉइन नामक क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की गई, जिसमें काबोसु की तस्वीर का उपयोग किया गया था। इसने अन्य कुत्ते थीम वाली क्रिप्टोकरेंसी के निर्माण को भी प्रेरित किया।

डॉज की लोकप्रियता इतनी थी कि, उसके नाम पर क्रिप्टोकरेंसी भी लॉन्च की गई। 2013 में डॉजकॉइन बनाई गई थी, जिस पर काबोसु की तस्वीर लगी थी। शुरू में इसे मीम की तरह मजाक समझा गया, लेकिन यह एक वास्तविक क्रिप्टोकरेंसी थी। इसकी सफलता के बाद अन्य कुत्ते थीम वाली क्रिप्टोकरेंसी भी बनाई गईं।

Shiba inu coin: पिछले साल अप्रैल में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक Elon Musk ने कुछ समय के लिए ट्विटर का लोगो काबोसु की तस्वीर से बदल दिया था। इसके बाद डॉजकॉइन में काफी उछाल आया था। मस्क भी इस क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक थे। अब मीम प्रेमियों और क्रिप्टोकरेंसी समुदाय के लिए एक युग का अंत हो गया है। पिछले साल एलन मस्क ने काबोसु को एक दिन के लिए सीईओ भी बनाया था। अब वह कुत्ता इस दुनिया में नहीं रहा। उसका नाम शिबा इनु काबोसु था।

इंस्टाग्राम के लगभग हर उपयोगकर्ता मीम शब्द से परिचित होंगे। इसमें कई तरह के मनोरंजक दृश्य होते हैं। आपने डोगे मीम भी जरूर देखा होगा। डोगे के नाम पर कई मीम(Meme) पेज हैं और ये मीम युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।

Share this post:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now