Animal Box Office Collection: एनिमल मूवी अपने रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 63.8 करोड़ का कलेक्शन कर कर बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया था। यह फिल्म अब 1000 करोड़ के क्लब में कदम रखने के लिए तैयार है।
Animal Movie Collection: 1000 करोड़ के क्लब में कदम रख रही है, एनिमल।अपने पहले ही वीकेंड में एनिमल ने लगभग 200 करोड रुपए कमाए थे। यह कलेक्शन सभी लैंग्वेज का कलेक्शन है। अपने पहले वीकेंड के संडे पर इस फिल्म में 71.46 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। उसके बाद भी यह मूवी का क्रेज काम नहीं हुआ है। जैसे-जैसे दिन भर रहे हैं, यह फिल्म अपना जलवा बरकरार रख रही है। हर कोई इस फिल्म के बारे में अच्छे ही रिव्यू दे रहा है, लेकिन कई लोग इस फिल्म को नाम भी रख रहे हैं। यह फिल्म को उसके डायलॉग और कुछ सीन की वजह से A सर्टिफिकेट दिया गया है। हालांकि, फिल्म ने अपने दसवें दिन यानी को दूसरे सप्ताह के रविवार को भी 36 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह फिल्म उसके तीसरे हफ्ते या ने अपने 17 दिन पर 14.5 करोड़ का कलेक्शन कर रही है। शनिवार को भी इस फिल्म ने लगभग 12.72 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह से यह फिल्म करोड़ों में काम रही है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का पहलू तो ऐसे ही पार कर दिया है। अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमाने वाले फिल्मों में शामिल होने जा रहे हैं तो। अभी तक के हिसाब से यह फिल्म लगभग 800 करोड रुपए की कमाई कर चुकी है, अभी 200 करोड रुपए कमाने के बाद यह फिल्म 1000 करोड रुपए कलेक्शन वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

21 तारीख को शाहरुख खान की मूवी डंकी जिसका सभी लोग इंतजार कर रहे हैं, वह रिलीज होगी और दूसरे ही दिन सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड सालार फिल्म रिलीज होने वाली है। तो ऐसी दो बडी फिल्में रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म को 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने का मौका है। क्योंकि एक बार डंकी और सलार रिलीज हो गई तो इस फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या कम होने की संभावना है। तो अब हमें यही देखना है कि, यह फिल्म 1000 करोड़ कमाने वाले फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो पाती है या नहीं।

क्यों इतना चल रही है एनिमल..?
इस फिल्म में बाप बेटे के प्यार की कहानी दिखाई गई है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। दूसरी बात यह है कि, इस फिल्म में रणबीर का लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रणबीर कपूर अपने एक अलग ही अंदाज में इस फिल्म में दिख ही दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ज्यादातर चॉकलेट बॉय के रूप में काम किया था। लेकिन यह ऐसी फिल्म है जिसमें उन्होंने एक अलग ही किरदार निभाया है, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है और एक बात यह भी है कि, यह फिल्म संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म है। इस वजह से भी कई लोग यह फिल्म देखने जा रहे हैं। इस फिल्म के गाने भी लोगों को पसंद आ रहे हैं और तो और बॉबी देओल बहुत दिनों से एक अच्छी फिल्म में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखने के लिए भी लोग सिनेमा घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म में विलन का किरदार निभाया है। वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसके बहुत चर्चे हो रहे हैं। बॉबी देओल के एंट्री का गाना भी लोगों को बहुत पसंद आ गया है। तो इन सब चीजों की वजह से यह फिल्म अभी भी सिनेमा घरों में अच्छा खासा कमा रही है।